झरिया व आसपास की खबरें:-

Advertisements

झरिया व आसपास की खबरें:-

झरिया में जलापूर्ति पर भाजपा ने वाटर बोर्ड अधिकारियों से की वार्ता
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : सांसद ढुलू महतो के निर्देश पर शुक्रवार को भाजपा झरिया नगर अध्यक्ष अवधेश साव की अध्यक्षता में झरिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने झरिया वाटर बोर्ड के सहायक अभियंता कृपा शंकर एवं कनीय अभियंता सुनील कुमार से मिलकर झरिया में हो रही अनियमित एवं आंशिक जलापूर्ति के संबंध में वार्ता की।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को बताया कि झरिया में लगातार अनियमित एवं आंशिक जलापूर्ति होने से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
इस पर सहायक अभियंता कृपा शंकर ने कहा कि यदि डीवीसी से डायरेक्ट बिजली आपूर्ति मिल जाए तो पूर्ण रूप से जल भंडारण किया जा सकेगा, जिससे सुबह और शाम नियमित जलापूर्ति संभव हो पाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी कमियां हैं, उन्हें बहुत जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
मौके पर श्रवण चंद्रवंशी, अरुण जायसवाल, अमित साव, अजय वर्मा, पूर्व पार्षद अनूप साव, रंजन साव, भोला सेन, शत्रुघ्न मालाकार, विशाल जायसवाल एवं पिंटू बर्मन उपस्थित थे।
——————————————

बारिश से मिली गर्मी से राहत, लेकिन बिजली कटौती से लोग परेशान
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : झरिया कोयलांचल में हुई बारिश से लोगों ने कई दिनों बाद गर्मी से राहत की सांस ली, लेकिन दूसरी ओर दिनभर बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान रहे। कई इलाकों में पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही।
झरिया शहर में हुई बेतहाशा बारिश ने नगर निगम की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के कारण कई दुकानों में नाली का पानी घुस गया, जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान और परेशानी उठानी पड़ी। खासकर धर्मशाला रोड और सब्जी पट्टी इलाके की स्थिति बदतर हो गई, जहां जलजमाव से लोगों का आवागमन भी प्रभावित रहा।
वहीं कोलियरी क्षेत्रों में कई जगह बिजली के तार टूट जाने से पूरे दिन अंधेरा पसरा रहा। लोग उमस और बिजली संकट से जूझते रहे। हालांकि देर शाम तक अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top