झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष बने धीरेन रवानी 

Advertisements

झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष बने धीरेन रवानी 

डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद) : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बाघमारा प्रखंड कमेटी की घोषणा की है। इस बाबत मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पत्र जारी किया है। कमेटी में ऊपर देवघरा निवासी धीरेन रवानी को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। धीरेन  1991 से पार्टी में सक्रिय है। वहीं उनकी पत्नी मीना देवी वर्तमान में धर्माबांध पंचायत की मुखिया है। मनसा राम मुर्मू को प्रखंड सचिव बनाया गया है। अर्जुन भूईयां, सुरेश महतो, मो. आजाद अंसारी, रंजीत महतो, वासुकीनाथ त्रिगुनाइत को उपाध्यक्ष,  सह सचिव राजू कुमार शर्मा, विजय महतो, टेकलाल गोप, सज्जाद अंसारी, सीताराम तुरी, संगठन सचिव उत्तम कुमार महतो, विजय कुमार महतो, एहसान अंसारी तथा कोषाध्यक्ष पंकज कुमार दिनकर को बनाया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top