जेपीएससी घोटाले पर भाजपा ने धनबाद में निकाला मशाल जुलूस, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग।

जेपीएससी घोटाले पर भाजपा ने धनबाद में निकाला मशाल जुलूस, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग।

डीजे न्यूज, धनबाद : JPSC घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। इसी कड़ी में धनबाद जिला भाजपा कमेटी के नेतृत्व में जिला परिषद मैदान से रणधीर चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि JPSC घोटाले में सरकार की संलिप्तता सामने आने के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना था कि इस घोटाले से राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की CBI से निष्पक्ष जांच कराई जाए और मुख्यमंत्री नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दें। मशाल जुलूस में श्रवण राय, जिलाध्यक्ष, नित्यानंद मंडल, युवा जिलाध्यक्ष , मानस प्रसून शुभम बनर्जी समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top