जेएलकॆएम नेता ने जर्जर सड़क पर की पूजा, मरम्मत की है मांग

जेएलकॆएम नेता ने जर्जर सड़क पर की पूजा, मरम्मत की है मांग

डीजे न्यूज,  बलियापुर: बलियापुर से धनबाद जाने वाली हीरक रोड की जर्जरावस्था के कारण आए दिन सड़क पर घट रही दुर्घटनाओं से लोगों में भारी रोष है। जर्जर सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में बरसात का पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
बुधवार को दिनभर हुई मुसलाधार बारिश के दौरान प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर के पास कई बाइक सवार गिर पड़े।
गुरुवार को बलियापुर के जेएलकेएम नेता आशीष महतो ने प्रजन्य बीएड कॉलेज के पास जर्जर सड़क पर पूजा अर्चना की, ताकि सरकार एवं प्रशासन उक्त जर्जर सड़क की अविलंब मरम्मती हेतु सक्रियता से पहल कर सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top