इनर व्हील क्लब ने जल संरक्षण का जगाया अलख

इनर व्हील क्लब ने जल संरक्षण का जगाया अलख

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरते भू-जल स्तर और बढ़ते जल संकट को देखते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने शनिवार को लिटिल फ्लावर किंडरगार्डन में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम एसोसिएशन अध्यक्ष विनोता हरिस के वॉटर हार्वेस्टिंग अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें वर्षा जल संचयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विद्यालय की प्राचार्या-सह-प्रबंधक सिस्टर पुष्पा को सम्मानित किया गया।

सिस्टर पुष्पा ने विद्यालय एवं हॉस्टल की छतों से वर्षा जल का संग्रह कर उसका उपयोग जैविक खेती, फलदार पौधों की सिंचाई तथा बतख, मुर्गियों, कबूतर समेत अन्य जीव-जंतुओं के पालन-पोषण में किया है। लगभग 70 वर्ष की आयु में भी उनका यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने की दिशा में प्रेरणादायी उदाहरण बन गया है।

कार्यक्रम में क्लब की उपाध्यक्ष ने सिस्टर पुष्पा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जबकि क्लब अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया।

इस मौके पर अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला ने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार और संस्थान अपने घरों व परिसरों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था अपनाए, तो भविष्य में जल संकट की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना और वॉटर हार्वेस्टिंग को जन-आंदोलन का रूप देना है।

कार्यक्रम में एडिटर समा परवीन, आईएसओ नमिता जम्वार, कोषाध्यक्ष रश्मि गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य मनीषा कपीस्वे, सदस्य सुमन गुप्ता समेत क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top