डीएवी कोयला नगर व एजी चर्च स्कूल फाइनल में 

डीएवी कोयला नगर व एजी चर्च स्कूल स्कूल फाइनल में

क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

डीजे न्यूज, धनबाद : डीएवी कोयला नगर व एजी चर्च स्कूल सोदपुर ने क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में चल रहे की टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। आज खेले गए पहले सेमीफाइनल में एजी चर्च स्कूल ने ग्लोबल स्कूल को 9 विकेट से हराया। इस मैच में ग्लोबल स्कूल ने पहले खेलते हुए सात विकेट पर 113 रन बनाए। देवराज ने अकेले 83 रनों का योगदान किया। एजी चर्च स्कूल की ओर से स्नेहाशीष ने 28 रन देकर पांच विकेट लिए । जवाब में एजी चर्च ने एक विकेट नुकसान पर आवश्यक रन बना लिए। वरुण ने 58 जॉय 38 तथा देवो प्रिया ने 17 रन बनाए। ग्लोबल की ओर से एकमात्र विकेट शाहिद खान ने लिया।

दूसरे सेमीफाइनल में डीएवी कोयला नगर में क्रेडो वर्ल्ड स्कूल ए को नौ विकेट हराया।क्रेडो वर्ल्ड स्कूल ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 98 रन बनाए। पीयूष ने 58 रन बनाया। डीएवी की ओर से सागर सिंह एवं सनी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में डीएवी ने एक विकेट पर एक 114 रन बनाकर फाइनल में अपना स्थान बना लिया। अंश राज ने 10 छक्के व चार चौके की मदद से 7 9 रन बनाएं। शुभ पांडे ने 14 रनों का योगदान किया। इस मैच में अंश राज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। यह पुरस्कार उसे पूर्व जिला खिलाड़ी गौरव बनर्जी ने प्रदान किया। क्रेडो वर्ल्ड स्कूल की निदेशक हर्षित अग्रवाल एवं प्रिंसिपल शर्मिला सिंह ने विजेता दोनों टीमों को बधाई दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top