Advertisements




हत्यारोपी गिरफ्तार

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में जून 2022 को घटित किरण देवी हत्याकांड मामले के फरार आरोपी 38 वर्षीय संजय कर्मकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बोकारो जिला अंतर्गत चंदनकियारी के नोनियाडीह स्थित उसके घर से दबोचा। पुलिस ने उसे गुरुवार को उसे जेल भेज दिया। मालूम हो कि उक्त हत्याकांड की घटना में सात आरोपियों में छह को न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद सभी जेल में है। सातवां अभियुक्त संजय कर्मकार घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।




