Advertisements
मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ डॉ पीएच मिश्र बने CAHO झारखंड के चेयरमैन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : मर्सी हॉस्पिटल गिरिडीह के सीईओ डॉ पीएच मिश्र CAHO झारखंड के चेयरमैन बनाए गए हैं।
इस उपलब्धि पर डॉ मिश्र ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं यह बताते हुए बेहद प्रसन्न हूं कि मुझे CAHO झारखंड राज्य का चेयरमैन चुना गया है।”
उन्होंने इस विश्वास के लिए डॉ. गिरिधर ज्ञानी, डॉ. अलेक्जेंडर थॉमस, डॉ. विजय अग्रवाल, लल्लू जोसेफ और डॉ. पराग रिंदानी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा है कि इन सभी के भरोसे के लिए मैं हृदय से आभारी हूं। मैं जहां भी रहूंगा, मरीजों की देखभाल की गुणवत्ता सुधारने का भरपूर प्रयास करूंगा।