केंदुआडीह में धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क धंसी, आवागमन‌ ठप

Advertisements

केंदुआडीह में धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क धंसी, आवागमन‌ ठप

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह में बुधवार सुबह सड़क लगभग दो फीट नीचे धंस गई। सड़क पर कई जगह दरारें भी पड़ गई। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया और अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

सूचना पाकर केंदुआडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी। घटना के चलते इस सड़क से आवागमन बंद करा दी है। धनबाद से बोकारो और बोकारो से धनबाद की ओर आने जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है।
इस घटना की सूचना बीसीसीएल और अन्य विभाग को दे दी गई है।


घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोग जल्द ही मरम्मत की मांग की है। यह सड़क रांची को धनबाद से जोड़ने वाली मुख्य सड़क मार्ग है। सड़क के बंद होने से लोगों को घुमकर जाना पड़ेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top