बाबासाहेब का जीवन संघर्ष से भरा था, आज भी युवाओं को करते हैं प्रेरित : विधायक चन्द्रदेव महतो

बाबासाहेब का जीवन संघर्ष से भरा था, आज भी युवाओं को करते हैं प्रेरित : विधायक चन्द्रदेव महतो

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : बाबासाहेब अम्बेडकर परिसर रोहडावांध में भारत रत्न भीम राव अम्बेडकर की 135 वें जन्म दिवस संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम सुबह अखिल भारतीय एससी एसटी ओबीसी कर्मचारी समन्वय काउंसिल सिन्दरी के तत्वावधान में रोहडावांध में बाबासाहेब के आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। तत्पश्चात एफसीआई के सभागार कक्ष में भोला पासवान जी के नेतृत्व में बाबासाहेब के फोटो पर माल्यार्पण किया गया।

संध्या में सिन्दरी विधायक चन्द्रदेव महतो को अम्बेडकर परिसर रोहडावांध में गर्मजोशी के साथ गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। विधायक चन्द्रदेव महतो जी ने बाबा साहब के आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। काउंसिल के वरिष्ठ साथियों ने अध्यक्ष श्री शिवपुजन राम जी की अगुवाई में विधायक जी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

सेवा निवृत्त CMRI के हिन्दी अधिकारी अनीता कुमार ने विधायक जी को संविधान की एक प्रति भेंट की और उपस्थित जन समूह ने संविधान की रक्षा का प्रण लिया। इसके अलावा डी नोवली स्कूल सिन्दरी की कक्षा छठवीं की छात्रा आरिफा अंजुम द्वारा बनाए गए बाबासाहेब की फोटो का विधायक द्वारा अनावरण कर सुपुर्द किया गया। माननीय विधायक जी ने आरिफा अंजुम को पुरस्कृत कर धन्यवाद दिया।

रविन्द्र प्रसाद और बुधन राम के साथ राजेश पासवान, सुभाष बाउरी, राजन कुमार, शैलेश पंडित ने बाबासाहेब के जन्मदिन पर विधायक जी के साथ केक काटकर खुशी का इजहार किया। सुरेश प्रसाद ने कार्यक्रम का संचालन किया।

विधायक चन्द्रदेव महतो ने अपने संदेश में कहा, “आधुनिक भारत की दिशा तय करने वाले प्रमुख व्यक्तित्व में से एक डॉ. भीम राव अम्बेडकर थे, जिनका जीवन संघर्ष से भरा था। जिन्होंने शिक्षा के प्रति संघर्ष और समाज में समानता लाने का उनका जुनून आज भी युवाओं को प्रेरित करता है।”

वक्ताओं में त्रिभुवन चोधरी, मदन प्रसाद, रमेश साव, रोहित कुमार, बुधन राम, संजय पासवान, राजन कुमार चंचल, भी मोरगन, सुभाष बाउरी, प्रकाश कुमार, राजेश पासवान, अरूण पासवान, शैलेश पंडित, रमेश साव, फकिरा पासवान, विक्रम पासवान, लाल मोहन पासवान, केशो पासवान, शैलेन्द्र ध्दिवेदी, परसुराम राम, रंजीत सिंह, प्रो. अनिल रजक थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top