पीरटांड़ के बनसिमरी में 25 लाख की लागत से बनेगा पुल

पीरटांड़ के बनसिमरी में 25 लाख की लागत से बनेगा पुल

झामुमो के आग्रह पर उपायुक्त ने दी स्वीकृति 

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत बनसिमरी गांव में 25 लाख रू की लागत से पुल का निर्माण होगा।

जिला झामुमो ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने ग्रामीणों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया था लेकिन झामुमो पीरटांड़ ने बनसिमरी के ग्रामीणों को लेकर जिला कमेटी के पास लेकर आए। जिला कमेटी ने उपायुक्त गिरिडीह से पुल निर्माण का अनुरोध किया था। उपायुक्त गिरिडीह ने पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी। 25 लाख रू की लागत से बनसिमरी में पुल बनेगा। झामुमो जिला कमेटी ने उपायुक्त को इसके लिए धन्यवाद दिया है।

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर बनसिमरी के उमेश टुडू, राजू मुर्मू ने खुशी जताई है। और उपायुक्त गिरिडीह को बधाई दी है। बधाई देने वालों में झामुमो पीरटांड़ के प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी, सचिव अख्तर अंसारी, महावीर मुर्मू, अशोक हेम्ब्रम, राधेश्याम मोदक, नुनुवां हेम्ब्रम, सुशांत सोरेन, शीवलाल मुर्मू , दिलीप मुर्मू सहित कई लोग शामिल हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top