डीसी ने स्टील गेट दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

डीसी ने स्टील गेट दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

डीजे न्यूज, धनबाद: स्टील गेट दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन उपायुक्त आदित्य रंजन ने फीता काटकर किया।
उपायुक्त ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे शहर में सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जा रही है और किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। कोशिश है कि फ्लैग मार्च के दौरान सभी बड़े पंडालों का भ्रमण किया जाए, खासकर जहां ज्यादा भीड़ होती है।
उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान सड़क, लाइट, बिजली और पानी की समस्या दिखने पर संबंधित विभाग से समन्वय कर तुरंत ठीक कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top