नगर निकाय चुनाव: अखिलेश्वर महतो व इंदु देवी ने किया मेयर के लिए नामांकन
डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निकाय चुनाव में अखिलेश्वर महतो तथा इंदु देवी ने मेयर के पद के लिए शुक्रवार को नामांकन किया।
उन्होंने महापौर पद के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन दाखिल किया।