ग्यारह हजार विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से मेनडेज कर्मी जख्मी मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर की घटना

Advertisements

ग्यारह हजार विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से मेनडेज कर्मी जख्मी

मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर की घटना

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
गणेशपुर विद्युत सब स्टेशन (झारखंड सरकार विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) के अंतर्गत महेशपुर पंचायत के सड़क किनारे अवस्थित ट्रांसफार्मर लगे पोल पर काम करने के दौरान ग्यारह हजार वोल्ट लाइन के चपेट में आने से मेंनडेज कर्मी अमर धीवर झुलस गया। घटना मंगलवार की है। लोगों ने लकड़ी के बांस से मारकर किसी तरह उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए कतरास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
महेशपुर पंचायत के कई घरों का बिजली गुल था। उपभोक्ता बार बार गणेशपुर सब स्टेशन से संपर्क कर लाइन बनवाने को कह रहे थे।
विभाग के निर्देश पर मेंनडेज कर्मी शेख एहसान उर्फ टिंकू अपने साथी अमर धीवर को साथ लेकर बिजली बनाने गया हुआ था। सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर पर लाइन बनाने अमर धीवर ऊपर चढ़ गया। काम करने के दौरान उसका हाथ ग्यारह हजार के तार से सट गया।  उसके पूरे शरीर में बिजली का करंट दौड़ गया। इस दृश्य को देख सड़क पर खड़े लोगों ने लकड़ी का बांस तार पर मार दिया, जिससे अमर का संपर्क विद्युत प्रवाह से टूट गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top