भालगढ़ा पीट वाटर सप्लाई का हुआ शुभारंभ, तीन माह बाद लोगों को मिली राहत

Advertisements

भालगढ़ा पीट वाटर सप्लाई का हुआ शुभारंभ, तीन माह बाद लोगों को मिली राहत

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): विगत तीन महीनों से पम्प खराब होने के कारण बंद पड़ी भालगढ़ा पीट वाटर सप्लाई का मंगलवार को नए पम्प के साथ पुनः शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह की बड़ी पुत्री शताक्षी सिंह ने विधिवत बटन दबाकर नई जलापूर्ति व्यवस्था का शुभारंभ किया।

झरिया विधायक रागिनी सिंह के विशेष प्रयास से नया पम्प लगाया गया, जिसके बाद आज से क्षेत्र के लोगों के लिए पुनः पीट वाटर सप्लाई की व्यवस्था बहाल हो सकी। लंबे समय से पानी की समस्या झेल रहे स्थानीय लोगों ने जलापूर्ति शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top