तीन महीने बाद भालगढ़ा में फिर शुरू हुई पीट वाटर सप्लाई, लोगों में खुशी

Advertisements

तीन महीने बाद भालगढ़ा में फिर शुरू हुई पीट वाटर सप्लाई, लोगों में खुशी

डीजे न्यूज, तिसरा,धनबाद : पिछले तीन माह से पंप खराब होने के कारण बंद पड़ी भालगढ़ा पीट वाटर सप्लाई का मंगलवार को नए पंप के साथ पुनः शुभारंभ किया गया। नई जलापूर्ति व्यवस्था का उद्घाटन शताक्षी सिंह ने विधिवत बटन दबाकर किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रागिनी सिंह के प्रयास से नया पंप लगाया गया, जिसके बाद क्षेत्र में फिर से पीट वाटर सप्लाई बहाल हो सकी। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने जलापूर्ति शुरू होने पर राहत की सांस ली और खुशी जताई।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि पानी की आपूर्ति बंद रहने से दैनिक कार्यों में काफी परेशानी हो रही थी। अब नई व्यवस्था शुरू होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top