गोविंदपुर गांव भीतर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन मनोज अग्रवाल बने अध्यक्ष और बादल कुंभकार सचिव
डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : गांव भीतर दुर्गा मंदिर में शनिवार को पूर्व मुखिया बलराम गोराईं की अध्यक्षता एवं पंसस बुबाई दत्ता के संचालन में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में गांव भीतर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। नई समिति में किशन अग्रवाल, किरिटी भूषण रूज, बाबूलाल सांवरिया, लक्ष्मी नारायण सेन तथा देवाशीष सरकार संरक्षक, बुबाई दत्ता कार्यकारी अध्यक्ष, मनोज अग्रवाल अध्यक्ष, बलराम गोराईं, बिमल यादव, विकास शाही एवं मनसा राम साधु उपाध्यक्ष, बादल कुंभकार सचिव, चंचल चंद्रा, दिलीप सेन, सुभाष घाटी, राजीव गोराईं तथा रंजन दत्ता सह सचिव, मानिक रतन दत्ता कोषाध्यक्ष एवं रामप्रसाद चंद्रा सह कोषाध्यक्ष चुने गए। सुमित दत्ता, बापी कर्मकार, दुलाल दत्ता, सरोज चंद्रा, मिलन दत्ता, कार्तिक चंद्रा, गौतम बिष्टु, सुबल चंद्रा, विकास धीवर, सौरव यादव, गौतम सिंह आदि कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।