गिरिडीह नगर निगम : मेयर के लिए आज भी नहीं किया किसी ने नामांकन 

Advertisements

गिरिडीह नगर निगम : मेयर के लिए आज भी नहीं किया किसी ने नामांकन 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित्त शनिवार से पूरे नगर निकायों में नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दौरान गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी नगर निकायों (गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत) में आज नाम निर्देशन शून्य रहा।

इसकी विवरणी

1. गिरिडीह नगर निगम में महापौर पद के लिए नाम निर्देशन शून्य है। नाजिर रसीद NR 05।

2. गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 09 में 01 में अनिल कुमार गुप्ता, (मारवाड़ी मोहल्ला पचम्बा) ने अपना नामांकन दाखिल किया। नाजिर रसीद NR 13।

3. गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 10 से 18 में वार्ड संख्या 14 से नीलम झा (अरगाघाट गिरिडीह) ने अपना नामांकन दाखिल किया। नाजिर रसीद NR 08।

4. गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 19 से 27 में नूरुल होदा, (पता:- कोलडीहा गिरिडीह) ने अपना नामांकन दाखिल किया। नाजिर रसीद NR 16।

5. गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 28 से 36 में वार्ड नंबर 31 से रीता चौरसिया और वार्ड संख्या 33 से नूरजहां खातून ने अपना नामांकन दाखिल किया। नाजिर रसीद NR 07।

6. बड़की सरैया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए आरती देवी, पता:- वार्ड संख्या 05, बड़की सरिया ने अपना नामांकन दाखिल किया। नाजिर रसीद NR 04।

7. बड़की सरैया नगर पंचायत में वार्ड संख्या 01 से 06 में नाम निर्देशन शून्य रहा। नाजिर रसीद NR 04।

8. बड़की सरैया नगर पंचायत में वार्ड संख्या 07 से 12 में नाम निर्देशन शून्य रहा। नाजिर रसीद NR 11।

9. धनवार नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन शून्य रहा। नाजिर रसीद NR 12।

10. धनवार नगर पंचायत में वार्ड संख्या 01 से 06 में नाम निर्देशन शून्य रहा। नाजिर रसीद NR 08।

11. धनवार नगर पंचायत में वार्ड संख्या 07 से 11 में नाम निर्देशन शून्य रहा। नाजिर रसीद NR 05।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top