गिरिडीह में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई, त्राहिमाम
भाजपा नेता व पार्षद संजीव कुमार ने बिजली महाप्रबंधक से की वार्ता
डीजे न्यूज, गिरिडीह : पिछले लगभग 24 घंटों से गिरिडीह के फीडर-3 अंतर्गत बक्सीडीह, भंडारीडीह, शास्त्रीनगर, अलकापुरी, बोड़ो एवं पचंबा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। भीषण गर्मी में आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भाजपा नेता एवं वार्ड पार्षद संजीव कुमार ने इस गंभीर समस्या को लेकर विद्युत आपूर्ति के महाप्रबंधक से एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर शीघ्र समाधान की मांग की। साथ ही स्पष्ट रूप से कहा कि केवल अस्थायी मरम्मत नहीं, बल्कि पूरे बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की आवश्यकता है।
भाजपा सरकार (2014-2019) में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु कई योजनाएं लागू कर पावर ग्रिड एवं वितरण व्यवस्था को मजबूत किया गया था।
लेकिन पिछले 7 वर्षों में उपभोक्ताओं की संख्या और बिजली खपत कई गुना बढ़ने के बावजूद वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार द्वारा बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और रखरखाव पर अपेक्षित कार्य नहीं किया गया।
परिणामस्वरूप
लगातार ट्रिपिंग
लो वोल्टेज की समस्या
घंटों बिजली कटौती
भीषण गर्मी में जनता परेशान
स्थिति यह है कि आसपास के कई राज्यों में 20–22 घंटे बिजली मिल रही है, जबकि झारखंड के कई क्षेत्रों में लोगों को 10 घंटे भी नियमित बिजली नसीब नहीं हो रही। ऐसे मेंं झारखंड की जनता अब जवाब मांग रही है-आखिर कब सुधरेगी बिजली व्यवस्था?