गिरिडीह की 4.56 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची मंईया सम्मान की 114 करोड़
प्रति लाभुक मिले ₹2,500, डीबीटी के जरिए सीधे बैंक खातों में भेजी गई राशि
डीजे न्यूज, गिरिडीह : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गिरिडीह जिले की 4,56,038 महिला लाभुकों के बैंक खातों में सितंबर 2026 की सम्मान राशि अंतरित कर दी गई है। शुक्रवार को जारी जानकारी के अनुसार, प्रत्येक पात्र महिला के खाते में ₹2,500 की दर से कुल ₹114 करोड़ से अधिक की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी गई है।
जिला जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार, इस किस्त के तहत कुल ₹1,14,00,95,000 की राशि लाभुकों के खातों में अंतरित की गई है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने पर जोर
राज्य सरकार की इस कल्याणकारी योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है, ताकि वे अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी योगदान दे सकें। जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी निकायों की महिला लाभुकों को इसका लाभ मिला है।
डीबीटी के माध्यम से भुगतान होने से सम्मान राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में पहुंचाई जा रही है। सरकार की इस पहल को महिला सशक्तीकरण और वित्तीय आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।