फोरलेन सड़क और पचंबा चौक पर अमर होंगी सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृतियां! कांग्रेस ने डीसी से की नामकरण व प्रतिमा स्थापना की मांग

फोरलेन सड़क और पचंबा चौक पर अमर होंगी सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृतियां! कांग्रेस ने डीसी से की नामकरण व प्रतिमा स्थापना की मांग

डीजे न्यूज, गिरिडीह : दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह के पूर्व विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृतियों को संरक्षित करने की पहल करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने एक महत्वपूर्ण मांग उठाई है। कांग्रेस कमेटी की ओर से गिरिडीह उपायुक्त को पत्र लिखकर पचंबा में निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग का नामकरण दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के नाम पर करने तथा पचंबा चौक पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त से इस दिशा में अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। पत्र में दिवंगत मंत्री की स्मृतियों को स्थायी रूप से संरक्षित रखने के उद्देश्य से सड़क का नामकरण और प्रतिमा स्थापना किए जाने की बात कही गई है।

कांग्रेस कमेटी का मानना है कि निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग को सुदिव्य कुमार सोनू के नाम से जोड़ने और पचंबा चौक पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने से उनकी स्मृतियां आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रहेंगी। इसके लिए पचंबा चौक पर उपयुक्त स्थल का चयन कर प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई है।

अब जिला प्रशासन की ओर से इस मांग पर क्या कदम उठाया जाता है, इस पर सबकी निगाहें रहेंगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top