दुर्गा पूजा मनाकर देवरी से शास्त्री नगर लौट रहे थे अधिवक्ता दंपति, रास्ते में कार ने मारी टक्कर; दोनों की मौत

दुर्गा पूजा मनाकर देवरी से शास्त्री नगर लौट रहे थे अधिवक्ता दंपति, रास्ते में कार ने मारी टक्कर; दोनों की मौत

डीजे न्यूज, देवरी, गिरिडीह : दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने पैतृक गांव आए अधिवक्ता दंपति की लौटने के क्रम में सड़क हादसे में मौत हो गई। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।

मृतकों की पहचान देवरी प्रखंड के लवानिया गांव निवासी सह गिरिडीह सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता 76 वर्षीय सहदेव नारायण चौधरी और उनकी पत्नी 69 वर्षीय माया देवी के रूप में हुई है। दोनों गिरिडीह के शास्त्री नगर में रहते थे और दुर्गा पूजा पर गांव आए थे।

मंगलवार देर शाम गिरिडीह लौटने के दौरान पचम्बा थाना क्षेत्र के रानीखावा के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार भी पलट गई।

पचंबा थाना पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए।

हादसे के बाद लवानिया गांव में दुर्गा पूजा की खुशियों के बीच मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top