फादर बेनेडिक्ट पर हमला करने वाले अपराधियों को करें गिरफ्तार: माकपा
डीजे न्यूज, रांची: खूंटी के एक स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर बेनेडिक्ट पर हुए जानलेवा हमला मामले को माकपा जिला कमिटी ने गंभीरता से लिया है। पार्टी नेता प्रदीप गुड़िया ने हमले की कड़ी भर्त्सना की है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से इस घटना में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और हमले के पीछे के षड्यंत्रकारियो को सामने लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। हत्या, दुष्कर्म और लूट व चोरी की घटनाओं को रोकने में पुलिस प्रशासन बेबस साबित हो रहा है।