विजय दास के निधन पर विधायक नागेन्द्र महतो ने जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस
डीजे न्यूज, बगोद,गिरिडीह : रबगोदर प्रखंड क्षेत्र के पोचरी गांव निवासी विजय दास (45 वर्ष) के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना मिलने पर बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे।
इस दौरान विधायक नागेन्द्र महतो ने दिवंगत विजय दास के पार्थिव स्मृति को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुःख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मौके पर पूर्व मुखिया कंचन देवी, रोहित महतो, देवेंद्र मंडल, सेवा रविदास, संतोष रविदास सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।