दशहरा हमें सत्य और सदाचार की राह पर चलने की देता है सीख: नागेन्द्र महतो

दशहरा हमें सत्य और सदाचार की राह पर चलने की देता है सीख: नागेन्द्र महतो

डीजे न्यूज, बगोदर,गिरिडीह : दशहरा के अवसर पर बगोदर स्टेडियम में तेलिक वैश्य साहू समाज की ओर से रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो शामिल हुए। उन्होंने अन्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज में सकारात्मकता, आपसी सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देते हैं। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा एवं दशहरा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

रावण दहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, शालिनी गुप्ता सहित तेलिक वैश्य साहू समाज के गणमान्य लोग, विभिन्न नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top