अत्यधिक शराब सेवन से मजदूर की मौत, रघुडीह के पास मिला शव

अत्यधिक शराब सेवन से मजदूर की मौत, रघुडीह के पास मिला शव

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी (धनबाद) : पूर्वी टुंडी प्रखंड की लटानी पंचायत अंतर्गत सोगेडीह गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय मजदूर सुंदर भोक्ता का शव गुरुवार की सुबह रघुडीह के पास मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में चर्चा फैल गई। एक ग्रामीण की नजर शव पर पड़ने के बाद उसने पूर्वी टुंडी पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर पूर्वी टुंडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार सुंदर भोक्ता पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इसके बावजूद उन्होंने अत्यधिक शराब का सेवन किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top