एसआइआर को लेकर +2 उच्च विद्यालय गोविंदपुर में हुई बैठक
डीजे न्यूज, धनबाद: एसआइआर को लेकर +2 उच्च विद्यालय गोविंदपुर में मंगलवार को राजनीतिक दलो के बूथ लेवल एजेंट-2 एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण एवं प्राप्ति की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई तथा यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि आम जनता को प्रपत्र भरने एवं जमा करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त 2003 की सूची मे नाम खोजने, ASSD सूची तैयार करने, मतदाता विवरण के सत्यापन तथा पुनरीक्षण कार्य को समृयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने पर भी चर्चा की गई। बीएलए 2 एवं वोलेंटियर सहायक शिक्षक से अपेक्षा की गई कि वे निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए पुनरीक्षण अभियान को सफल करने का संकल्प लिया।
प्रधानाध्यापक विजय कुमार तांती, हसिमुद्दीन अंसारी, शारदा कुमारी, रूपा मोदक, स्वाति सिंह,अलका कुमारी,सुमिता चंद्र,ताहिर अंसारी,अनूप दास,राजू बाउरी,मुमताज अंसारी,अशोक दास आदि उपस्थित थे।