दया करो दया माई हो,,,के जयकारे से गूंजा बागदाहा
शिवभक्तों ने कील चुभोकर की भगवान भोलेनाथ की आराधना
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद):
दया करो दया माई हो ‘ जैसे जयकारों के गूंज के बीच शिव भक्तों ने अपनी पीठ पर कील चुभोकर पैंतीस फीट ऊंचे खंभे में परिक्रमा करते हुए बुढ़ा बाबा की आराधना की। मौका था
राजगंज के बागदाहा में चार दिवसीय चड़क पूजा अनुष्ठान का। भोक्ता घूरा में चालीस भक्तों ने अपने पीठ, जीभ , गाल एवं शरीर के अन्य हिस्सों में त्रिशूल , कील चुभोकर भोले बाबा की स्तुति की। रवि शंकर नाम के भक्त ने अपने शरीर के हाथ, पीठ और जीभ पर त्रिशूल चुभोकर अपनी भक्ति को दर्शाया। ढाक, ढोल एवं पारंपरिक नाच गान के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शिव भक्ति में थिरकते रहे।
चड़क पूजा का समापन बुधवार को पारण एवं नारता के साथ होगा। इधर चड़क पूजा को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष हलधर महतो, मुखिया बाबूलाल महतो, उपाध्यक्ष रेवती रमण, पसस धनंजय प्रसाद महतो, दिलचंद महतो, हीरालाल महतो, रामचंद्र महतो, उमेश महतो, शोभकांत महतो, मुक्तेश्वर महतो, गंगाधर महतो, प्रेमचंद महतो, शक्ति महतो, झरी महतो आदि सक्रीय रहे।
इससे पूर्व उपवास के दिन पारंपरिक रितिनुसार माता पार्वती के प्रतीक पाठ को पुजारी प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में ग्राम के पाटुनी एवं भक्तों द्वारा दिनभर पूरे गांव के सभी घरों में दर्शन पूजन कराया गया एवं शाम को स्नान पश्चात मंदिर में प्रवेश कराया गया। इधर चड़क पूजा समिति एवं भक्तियों द्वारा पंद्रह अप्रैल को भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।