टाटा सिजुआ गौरी शंकर धाम में चड़क पूजा संपन्न
शिव-पार्वती की आराधना का प्रतीक है चड़क पूजा
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): टाटा सिजुआ 12 नंबर स्थित गौरी शंकर धाम मंदिर में भोक्ता पर्व (चड़क पूजा) मंगलवार को पारंपरिक हर्षोल्लास और गहरी आस्था के साथ मनाया गया। शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शरीर में लोहे के हुक (कील) छिदवाकर लगभग 60 फीट ऊंचे खूंटे से लटककर परिक्रमा किया।
परंपरा
ग्रामीणों की मानें तो यह उत्सव सौ से अधिक वर्षों से मनाया जा रहा है। यह पर्व कठिन तपस्या और शिव-पार्वती की आराधना का प्रतीक है।
अनुष्ठान
निर्जला उपवास में रहकर भक्त समीप की जोरिया (नदी) में स्नान कर, नाचते-गाते हुए मंदिर पहुंचे और पीठ में कील चुभाकर ‘भोक्ता घूरा’ का अनुष्ठान पूरा किया।
हैरतअंगेज कारनामे
कई शिवभक्त पीठ में हुक फंसवाकर उससे स्कार्पियो खींचकर अपनी आस्था का परिचय दिया।
भीड़ और उत्साह
इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ी।
सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक
भोक्ता पर्व केवल धर्म नहीं, बल्कि झारखंड की समृद्ध और अटूट सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन है। यह अप्रैल के महीने में सिजुआ और आसपास के क्षेत्रों में विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है।
ये थे मौजूद
टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, राकोमयू के सिजुआ शाखा अध्यक्ष संजय सिंह, जनक लाल, रामेश्वर महतो, दुर्गा महतो, गोविंद महतो, दिनेश त्रिपाठी, बाबूनाथ महतो, बसंत महतो, आनंद महतो, सुमित महतो, रवि महतो, विकास महतो, संजय राय, हरि प्रसाद महतो, गजाधर महतो, देवानंद महतो, पूर्णबसु दास, लक्ष्मण सिंह, अरुण महतो, घल्टू त्रिगुनाइत, राजकुमार महतो, उमा महतो, राकेश पासवान, अजय नोनियां, बाबू भदानी आदि थे।