दुमका में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

Advertisements

दुमका में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

डीजे न्यूज, दुमका : नारी सम्मान और अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भारतीय जनता पार्टी दुमका सदर मंडल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों के महिला विरोधी रवैये के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में तथा इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित नहीं होने देने के विरोध में मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में गुहियाजोड़ी चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लगातार महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ जनआक्रोश का प्रतीक है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करते हुए कांग्रेस के इस कृत्य की कड़ी निंदा की और भविष्य में भी महिला सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुजीत यदुवंशी, मनोहर मरांडी, श्याम गुप्ता, लाल चंद्रपाल, गोविंद कुमार, नरेश चंद्रवंशी, संतोष शाह, रंजीत यादव, आनंद चालक, रामकुमार, जयचंद पाल, संजय शास्त्री, श्याम कुमार महतो, रंजीत तूरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top