धनसार थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

धनसार थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

डीजे न्यूज, धनबाद:  दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से धनसार थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोय ने की। बैठक में धनसार थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली भी उपस्थित रहे।
डीएसपी प्रकाश सोय ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने, शांति एवं सौहार्द कायम रखने तथा त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में स्पष्ट किया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और सरकार द्वारा जो भी दिशा निर्देश होगा उसे हर हाल में पालन करना है। सभी पूजा समितियों एवं संबंधित लोगों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा पूजा के दौरान शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।
पुलिस प्रशासन ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी पूजा समितियों, शांति समिति के सदस्यों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की। बैठक मे बीसीसीएल एवं नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे। मौके पर मदन महतो, नरेश कुशवाहा,कुल्लू चौधरी,राणा चट्टराज, अफजल खान, संतोष कुशवाहा, चंद्रशेखर मुना, शशि प्रकाश, रणजीत सिंह, मोहम्मद इमरान, गुड्डा सिंह, आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top