धनबाद स्टेशन पर सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की स्थापना महिला व बालिकाओं के बीच सेनेटरी नैपकिन वितरित

धनबाद स्टेशन पर सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की स्थापना

महिला व बालिकाओं के बीच सेनेटरी नैपकिन वितरित

डीजे न्यूज, धनबाद: महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वास्थ्यपूर्ण एवं सम्मानजनक जीवन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से धनबाद स्टेशन पर शनिवार को सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की स्थापना एवं निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरण किया गया। पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संगठन की अध्यक्ष प्रिया मिश्र ने महिला लाभार्थियों को सेनेटरी नैपकिन प्रदान किया। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सेनेटरी नैपकिन के उपयोग तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की बालिकाओं ने स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की उपाध्यक्षा अल्पना झा, मृणालिनी, शैली सहित संगठन की अन्य सदस्याएँ भी उपस्थित थी ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top