चार साल की अवनी को बचाने के लिए चाहिए 40 लाख रुपये, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

चार साल की अवनी को बचाने के लिए चाहिए 40 लाख रुपये, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

लोयाबाद की अवनी शर्मा मेजर थैलेसीमिया से पीड़ित

डीजे न्यूज, धनबाद: लोयाबाद की रहने वाली महज चार वर्षीय अवनी शर्मा मेजर थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। अवनी की जिंदगी बचाने के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत है, जिसके लिए बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल ने करीब 40 लाख रुपये का एस्टीमेट दिया है। इतनी बड़ी रकम जुटाना परिवार के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे में अवनी के इलाज के लिए आर्थिक मदद जुटाने की अपील की गई है।

गांधी सेवा सदन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सामाजिक संस्था के सदस्य अंकित राजगढ़िया और अवनी के परिजनों ने धनबाद सहित पूरे राज्य के लोगों, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से मदद की गुहार लगाई। साथ ही गरबा आयोजन समितियों और दुर्गा पूजा पंडाल समितियों से भी अवनी के इलाज के लिए सहयोग करने की अपील की गई।

चार साल की उम्र, खेलने-कूदने और बचपन की खुशियां जीने का समय, लेकिन धनबाद के लोयाबाद की रहने वाली नन्ही अवनी शर्मा गंभीर बीमारी से जूझ रही है। अवनी को मेजर थैलेसीमिया है और उसके इलाज के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत बताई गई है।

परिवार के मुताबिक, बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए लगभग 40 लाख रुपये का एस्टीमेट दिया गया है। इतनी बड़ी रकम की व्यवस्था करना परिवार के लिए आसान नहीं है। इसी वजह से अब अवनी के इलाज के लिए समाज के लोगों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की जा रही है।
परिजनों ने दुर्गा पूजा समितियों और गरबा आयोजित करने वाली समितियों से भी अनुरोध किया गया कि वे अपने स्तर पर अवनी के इलाज के लिए फंड जुटाने में सहयोग करें।

परिवार और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उम्मीद है कि समाज के लोगों के सामूहिक प्रयास से इलाज के लिए जरूरी रकम जुटाई जा सकेगी और अवनी को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top