टुंडी में सीएचसी में 0 -18 वर्ष के बच्चों के लिए RBSK विशेष शिविर

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर सोमवार को सीएचसी भेजने का किया आग्रह

 

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद :

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिन्हित बच्चों के इलाज के लिए टुण्डी प्रखंड के शिक्षा व बाल विकास परियोजना की इस कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुण्डी में सोमवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया है

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी टुण्डी डॉ श्रवण कुमार ने पत्रांक 506 के माध्यम से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, टुण्डी को पत्र लिखकर 13 जुलाई को सभी चिन्हित बच्चों को CHC लाने का आग्रह किया है।

पत्र में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी धनबाद के ज्ञापांक 692/DHS दिनांक 08.07.2026 का हवाला देते हुए कहा गया है कि CHC टुण्डी में चिन्हित बच्चों का इलाज किया जाना है, लेकिन अब तक प्रगति बेहद धीमी है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने अनुरोध किया है कि अपने स्तर से विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के अधीनस्थ शिक्षक, आरोग्य दूत, सेविका, सहायिका और पोषण सखी के माध्यम से संबंधित बच्चों को 13 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टुण्डी में लाकर इलाज करवाना सुनिश्चित किया जाए।

 

3000 बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया जाना है निःशुल्क इलाज

विदित हो कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम RBSK के तहत जिले के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में चिन्हित लगभग 3000 बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क इलाज किया जाएगा।

असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, धनबाद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को पत्र लिखकर इस संबंध में आवश्यक सहयोग मांगा है।

पत्र में कहा गया है कि RBSK चिकित्सकों द्वारा जांच में लगभग 3000 बच्चे किसी न किसी बीमारी से ग्रसित पाए गए हैं। इन बच्चों का 1st Line Treatment 10 जुलाई एवं 13 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया जाना है।

CS-CMO ने अनुरोध किया है कि संबंधित बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लाने में सहयोग किया जाए। बच्चों की प्रखण्डवार सूची पत्र के साथ संलग्न कर भेजी गई है। उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने का भी आग्रह किया है।

पत्र की प्रतिलिपि सभी RBSK चिकित्सकों, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त और उपायुक्त, धनबाद को सूचनार्थ भेजी गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top