विविध खबरें:-

विविध खबरें:-

पूर्व विधायक आनंद महतो ने दिवंगत को दी श्रद्धांजलि

धनबाद: नुतनडीह निवासी भाकपा-माले नेता रामप्रकाश महतो की धर्मपत्नी चिंता देवी का बीते दिनों निधन हो गया था। उनके श्राद्धकर्म के अवसर पर शनिवार को भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य एवं पूर्व विधायक कॉमरेड आनंद महतो नूतनडीह पहुंचे। उन्होंने दिवंगत चिंता देवी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर भक्तू महतो, अजय महतो, राणा चट्टराज आदि लोग उपस्थित थे।
———————————————————

130 लोगों की रक्त पट किया गया संग्रह

बलियापुर: फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से सेंटिनल साइट कुम्हार टोला में रात्रि रक्त पट संग्रह कार्यक्रम शुरू किया गया। यह अभियान 22 अक्टूबर से अगले 4 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान रात्रि 10:00 बजे से 2:00 तक 20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का रक्त पट संग्रह किया जा रहा है। बलियापुर के कुम्हार टोला में 22 एवं 23 अक्टूबर की रात चलाए गए इस अभियान में कुल 130 लोगों का रक्त पट संग्रह किया गया। इस अभियान में बलियापुर सीएचसी के अमर चंद्र मंडल, मनोज कुमार, पीरामल फाउंडेशन के राजू कुंभकार, बच्चन हरि, सीमांत कुमार महतो, राजेश कुमार दा, भोलानाथ पाल, राजू कुमार, आदोरी देवी आदि शामिल थे।
——————————————————

घड़बड़ पंचायत के लोगों को शुद्ध पेयजल देने की कवायद शुरू

बलियापुर:  घड़बड़ पंचायत के लोगों को अब फ्लोराइड युक्त पानी से निजात मिलने की उम्मीद बढ़ी है। विधायक चंद्रदेव महतो के द्वारा इस मामले को सदन में उठाए जाने के बाद संबंधित विभाग ने शुद्ध जलापूर्ति कराने की दिशा में निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह मामला उजागर होने के बाद जांचोपरांत चापाकालों को विभाग ने रेड क्रॉस लगा दिया था।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top