धनबाद में कांग्रेस का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

धनबाद में कांग्रेस का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

डीजे न्यूज, धनबाद: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को धनबाद में जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध मार्च जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले पुराना कांग्रेस कार्यालय से पुराना समाहरणालय तक निकाला गया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन रणधीर वर्मा चौक पर हुआ, जिसमें जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top