दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा ने राजनीति में ली एंट्री, भावुक हुआ झामुमो 

दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा ने राजनीति में ली एंट्री, भावुक हुआ झामुमो 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड के दिवंगत नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा ने सोमवार को राजनीति में एंट्री ले ली। वह गिरिडीह जिला झामुमो की बैठक में शामिल हुईं। राजनीति में उनकी एंट्री से अब यह साफ हो गया है कि वह अपने पति की राजनीतिक विरासत संभालेंगी। दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू की सीट गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से उनका उप चुनाव लड़ना भी अब लगभग साफ हो गया है।

बैठक में शामिल होने के लिए जैसे ही श्वेता शर्मा पहुंची पूरा गिरिडीह जिला झामुमो परिवार भावुक हो गया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद, मेयर प्रमिला मेहरा, जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top