देशभक्ति गीतों से गूंजा संत मैथ्यूज हाई स्कूल

देशभक्ति गीतों से गूंजा संत मैथ्यूज हाई स्कूल

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): संत मैथ्यूज हाई स्कूल, राजगंज में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत धूमधाम और देशभक्ति के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात विद्यालय के निर्देशक रबिन्द्र चन्द्र दे, प्रधानाचार्य राहुल कुमार दे एवं अकादमिक निर्देशक टी. के. सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र को नमन किया।

इस अवसर पर छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कुमारी वाणी चौरासिया ने अपने मधुर स्वर से देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंतरा कुमारी, माही कुमारी, रितिका कुमारी एवं नीतू कुमारी ने भारत माता की आकृति बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया।
सफल बनाने में स्कूल हेड गर्ल अंतरा कुमारी, हेड बॉय लखीराम रजवार, लक्ष्मी कुमारी, आराध्या कुमारी, निशांत कुमार, संदीप कुमार, चंद्रदेव, हर्षित, दीपक आदि छात्रों का सराहनीय योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top