बलियापुर इलाके में आन, बान और शान से फहराया तिरंगा
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख पिंकी देवी, थाना परिसर में थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, बलियापुर बाजार चौक पर विधायक चंद्रदेव महतो, प्रजन्य बीएड कॉलेज में सचिव भाजपा नेत्री तारा देवी, बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर शुभम चौधरी ने तिरंगा फहराया। वही बलियापुर लायंस क्लब में अध्यक्ष अशोक कुमार, केंदवाटांड़ में मो मुस्ताक आलम, बीबीएम डिग्री कॉलेज बलियापुर में सचिव अधिवक्ता राहुल कुमार महतो, बीबीएम इंटर कॉलेज में प्राचार्य डॉ राकेश कुमार महतो, केवीके में डॉ अनिल कुमार के अलावा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों, सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराया गया।
बलियापुर थाना परिसर में आयोजित झंडोत्तोलन के मौके पर बलियापुर के बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, सीओ मुरारी नायक, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, जिला परिषद सदस्य उषा महतो, अल्पना मुखर्जी, सीमा देवी के अलावा सैकड़ो लोग मौजूद थे। मौके पर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने देश एवं समाज को आगे ले जाने के लिए शिक्षित बनने तथा सामाजिक कुरीतियों को मिटाने पर जोर दिया।