डेकोरेटर्स एसो. की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न न्यू टाउन हाल में 48वाँ वार्षिक अधिवेशन 6 सितंबर को

डेकोरेटर्स एसो. की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

न्यू टाउन हाल में 48वाँ वार्षिक अधिवेशन 6 सितंबर को

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसो. की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को बारामुडी धनबाद स्थित स्वागतम बैंकट हॉल में जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार रंजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में संगठन की 20 शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण उपस्थित हुए। बैठक का मंच संचालन जिला सचिव बच्चू दत्ता द्वारा किया गया।

बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय

संगठन का 48वाँ वार्षिक अधिवेशन 6 सितंबर को न्यू टाउन हाल में धूमधाम से मनाया जाएगा। अधिवेशन में सदस्य हित को ध्यान में रखते हुए आकर्षक स्टाल भी लगाए जाएंगे।
सभी सदस्यों को सख्त हिदायत दी गई कि जो व्यक्ति संगठन का सदस्य नहीं है, उसके साथ किसी भी प्रकार का लेन-देन न करें।
जिन सदस्यों का दुर्गा पूजा कमिटी पर बकाया है, ऐसी किसी भी कमिटी का बिना एनओसी लिए काम न करने का निर्णय लिया गया।
इवेंट से संबंधित कार्य करने की जिम्मेदारी अब सीधे ग्राहक की होगी। यदि कोई सदस्य इवेंट वाले से काम कराता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उसकी खुद की होगी।
महंगाई को देखते हुए कार्यकारिणी ने शादी-विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों में डेकोरेशन, कैटर्स, लाइट सज्जा एवं फ्लावर सज्जा के रेट में 30% से 35% तक की वृद्धि करने का निर्णय लिया। यह नई दरें आज से तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

उपस्थित मुख्य पदाधिकारीगण

चेयरमैन राजीव साह, मुख्य संरक्षक मंजीत सिंह, संरक्षक मनवर रब्बानी एवं  संजय साविरिया जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार रंजन, सचिव बच्चू दत्ता, कोषाध्यक्ष, मो. नसीम अंजुम, उपाध्यक्ष, महेन्द्र गोप एवं गौतम चक्रवर्ती सहित सभी शाखाओं के पदाधिकारी  में मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top