बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

बाइकों के बीच टक्कर में दो जख्मी

बलियापुर:  प्रधानखंटा – ढांगी सड़क पर  पहाड़धार टोला के पास शुक्रवार को दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई।  घटना में दोनों बाइक सवार जख्मी हो गए ।  सिंदूरपुर निवासी निशांत रजवार बाइक से उसी रास्ते धनबाद जा रहा था। उनके बाइक पर एक महिला एवं युवती सवार थी । पहाड़धार टोला के पास विपरीत दिशा से आ रहा अन्य बाइक के साथ जोरदार टक्कर हो गई । दूसरा बाइक सवार सरायढेला निवासी राज कुमार महतो को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे झामुमो नेता जग्गू महतो, आशीष महतो ने एक कार से दोनों जख्मियों को इलाज हेतु धनबाद भेजा है।
————————————————–
टैंकर बिगड़ी, आवागमन में परेशानी

बलियापुर: बलियापुर बाजार-सिंदरी रोड पर शुक्रवार को एक टैंकर वाहन सड़क के बीचों बीच ब्रेकडाउन हो जाने से आवागमन करने वाले अन्य चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सिंदरी की ओर से आ रहा उक्त टैंकर वाहन बाजार के पहुंचते ही बीच सड़क पर ब्रेकडाउन हो गया।
————————————————–
शिक्षक संघ ने जताया शोक

बलियापुर: मध्य विद्यालय बाघमारा से सेवानिवृत्त शिक्षक सालुकचपड़ा गांव निवासी धीरेंद्र नाथ योगी के निधन पर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ बलियापुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। चार दिन पूर्व अपने गांव सलूकचापड़ा में उनका निधन हो गया था। वे 82 वर्ष के थे। शोक व्यक्त करने वालों में संघ के आदित्य प्रसाद मिर्धा, स्वप्न कुमार महतो, परितोष घोषाल, नीलकंठ मंडल, मुकुल चंद्र रोहिदास, बादल मंडल, सुनील भंडारी आदि हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top