मां काली के दरबार में माथा टेककर की मंगलकामना

मां काली के दरबार में माथा टेककर की मंगलकामना

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): भादो अमावस्या के मौके पर श्रीधरपुर मां काली मंदिर में‌ आयोजित पूजनोत्सव के दूसरे दिन खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने ग्रामीणों की भीड़ जुटी। शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो भी मंदिर पहुंचे और मां के दरबार में माथा टेक क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रसाद भी ग्रहण किया। मौके पर जमुआटांड पंचायत के पूर्व मुखिया आनन्द मंडल, पूर्व उप मुखिया गौतम महतो, दिनेश महतो, मनबोध महतो, रंजीत महतो, प्रफुल मंडल, देवेन्द्र राणा आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top