डीएवी स्कूल के वाहनों पर किया एक लाख रुपए का जुर्माना

Advertisements

डीएवी स्कूल के वाहनों पर किया एक लाख रुपए का जुर्माना

डीजे न्यूज, धनबाद: परिवहन विभाग की टीम ने बुधवार को डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा, डीएवी पब्लिक स्कूल लोदना तथा टाटा डीएवी जामाडोबा में स्कूली वाहनों की जांच की। नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार तथा शुभम कुमार कर रहे थे।

जांच में डीएवी पब्लिक स्कूल के 6 वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए। उन पर मोटरवाहन अधिनियम के तहत 51,400 रुपए का जुर्माना किया गया। जबकि टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल जामाडोबा के 4 वाहनों पर 52,900 रुपए का जुर्माना किया गया।

मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड सेफ़्टी इंजीनियर अमरेश कुमार, मुकुल कुमार तथा स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top