डीएवी बनियाहीर में अर्धवार्षिक परीक्षा की पूर्व संध्या पर हवन

डीएवी बनियाहीर में अर्धवार्षिक परीक्षा की पूर्व संध्या पर हवन

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): डीएवी बनियाहीर में शनिवार को अर्धवार्षिक परीक्षा की पूर्व संध्या पर हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यज्ञाचार्य पंकज कुमार दुबे के नेतृत्व में विधि-विधान से हवन संपन्न कराया गया। मुख्य यजमान के रूप में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अभिलाषा कुमारी उपस्थित रहीं।
प्राचार्या डॉ. अभिलाषा कुमारी ने कहा कि सभी विद्यार्थी एकाग्रचित्त होकर परीक्षा में शामिल हों और पूरी निष्ठा के साथ परीक्षा दें। उन्होंने कहा कि परीक्षा विद्यार्थियों के लिए स्व-मूल्यांकन का अवसर होती है। इससे उन्हें यह पता चलता है कि उनकी तैयारी कैसी है और किन विषयों में अभी सुधार की आवश्यकता है।
उन्होंने परीक्षार्थियों से कहा कि वे परीक्षा के दिनों में नियमित रूप से विद्यालय आएं तथा खाली समय का सदुपयोग परीक्षा की तैयारी में करें। प्राचार्या ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top