सरदार पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को होगा भव्य समारोह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो होंगे मुख्य अतिथि

सरदार पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को होगा भव्य समारोह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो होंगे मुख्य अतिथि

डीजे न्यूज, धनबाद: भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ, धनबाद की ओर से 31अक्टूबर को भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा, जिसमें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समारोह की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को द रीत, 8 लेन रोड  में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें संघ के प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह एवं अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिन्हा ने मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
सुशील कुमार सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचारों, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। वहीं, अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनकी जयंती पर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा। प्रेसवार्ता में एस के सिन्हा(पलटन बाबू), सुशील कुमार सिंह,जदयु प्रदेश महासचिव, नरेश प्रसाद सिन्हा,राम बाबु सिंह, देवनन्दन प्रसाद, संतोष सिंह, बामेश्वर सिंह, जगदीश सिंह, सच्चिदानंद सिंह आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top