तीन अलग-अलग सड़क हादसे में पांच जख्मी

तीन अलग-अलग सड़क हादसे में पांच जख्मी

बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के बलियापुर-पतलाबाड़ी रोड पर शुक्रवार की शाम घटी तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग जख्मी हो गए। जिसमें एक महिला एवं एक बच्ची भी शामिल है। जख्मी बच्ची को छोड़ अन्य चारों को बलियापुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया है।
पहली सड़क दुर्घटना दूधिया कर्सर के पास घटी। बलियापुर की ओर आ रहा एक बाइक सवार को दूधिया की ओर जा रहा टेंपो ने धक्का मार दिया। घटना में बाइक सवार धनबाद निवासी दीपक कुमार गुप्ता बुरी तरह जख्मी हो गया।
दूसरी घटना बोंगा मोड़ के पास घटी। यहां दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई जिससे एक बाइक पर सवार रखीतपुर निवासी 35 वर्षीय अफरोज अंसारी, उनकी पत्नी 25 वर्षीय अलफातुन एवं 6 वर्षीय बच्ची जख्मी हो गई। दूसरा बाइक सवार दूधिया निवासी राहुल मंडल भी जख्मी हुआ है।
तीसरी सड़क दुर्घटना सिंगियाटांड़ के पास घटी। यहां बाइक सवार आंखदुवारा निवासी 27 वर्षीय जियाराम मोदक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। लोगों ने सभी जख्मियों को इलाज हेतु बलियापुर सीएचसी लाया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात सभी को धनबाद रेफर कर दिया। वही छोटी बच्ची को मामूली चोट आने पर उसे घर ले जाया गया। दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को पुलिस ने जप्त कर लिया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top