चुनावों में युवा कांग्रेस निभाएगी बड़ी भूमिका

Advertisements

चुनावों में युवा कांग्रेस निभाएगी बड़ी भूमिका

गिरिडीह विधानसभा युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक : हर बूथ में दस कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य, दर्जनों युवाओं ने ली सदस्यता

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह विधानसभा युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष बेलाल अहमद हुसैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस ही पार्टी की रीढ़ है। आने वाले चुनावों में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सोहेल ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि हर बूथ पर 10 युवा कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिला उपाध्यक्ष चाँद राशिद और नगर अध्यक्ष इमाम ने भी बैठक को संबोधित किया और संगठन विस्तार की रणनीति साझा की।

बैठक की मुख्य बातें

बूथ सशक्तिकरण अभियान को तेज करने पर सहमति

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई

सोशल मीडिया पर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार बढ़ाने पर चर्चा

दर्जनों नए साथियों ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष बेलाल अहमद हुसैनी ने कहा, “राहुल गांधी जी के विचारों से प्रेरित होकर आज बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य गिरिडीह के हर गांव-टोले तक संगठन को पहुंचाना है।”

बैठक में दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top