चलंत लोक अदालत (न्याय रथ) पहुंचा लुतीपहाड़ी
लाभार्थियों के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), धनबाद के तत्वावधान में न्याय रथ (चलंत विधिक जागरूकता वाहन) का गुरुवार को लुतीपहाड़ी पंचायत भवन में पहुंचा। इस अवसर पर ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुँचाने के उद्देश्य से एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय मुखिया एवं पंचायत सचिव द्वारा विधिक टीम को बुके (फूल) देकर उनका स्वागत किया गया।
शिविर में विधिक सहायता प्रणाली (LADCS) की ओर से नीरज गोयल (सहायक, LADCS) मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों को मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी।
शिविर के दौरान जरूरतमंद लाभार्थियों के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। इसके साथ ही एक सुलभ प्रक्रिया के तहत लाभार्थी को मृत्यु प्रमाण पत्र भी हस्तगत कराया गया।
न्याय रथ के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारों, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रीय मुफ्त विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस शिविर में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।
विधिक टीम में नीरज गोयल (सहायक, LADCS), विवेकानंद मिश्रा (PLV), रणधीर भारती (PLV), राजनंदन किस्कू (PLV),
राजू कुमार साव (PLV) शामिल थे।