बस्ताकोला में स्कूटी-बाइक की भीषण टक्कर में युवक की मौत, चार की हालत नाजुक  

Advertisements

बस्ताकोला में स्कूटी-बाइक की भीषण टक्कर में युवक की मौत, चार की हालत नाजुक 

 

पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में चल रहा इलाज  

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला पेट्रोल पंप के पास रविवार देर शाम स्कूटी और बाइक में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक और स्कूटी सवार कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत धनबाद स्थित पाटलिपुत्र नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बाइक सवार युवक गौतम भुईंया की मौत हो गई। बाकी चार घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। बस्ताकोला पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गौतम भुईंया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना पर झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top