बरनवाल मोदी सेवा समिति के अध्यक्ष बनें पिंटू
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
बरनवाल मोदी सेवा समिति कतरास की कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के उपरांत अध्यक्ष पद पर पिंटू कुमार बरनवाल निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं प्रमोद कुमार बरनवाल उपाध्यक्ष, संदीप कुमार बरनवाल सचिव तथा रंजीत मोदी कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पिंटू कुमार बरनवाल ने सभी सदस्यों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा की नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ मिलकर समाज और संगठन की मजबूती, विकास तथा धर्मशाला निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। पिछले तीन वर्षों में जो कार्य विभिन्न कारणों से पूरे नहीं हो सके हैं, उन्हें पूरा करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। संगठन में पारदर्शिता, आपसी सहयोग और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हुए समाजहित में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।”नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बरनवाल को संगठन का मुख्य संरक्षक नियुक्त किया तथा समाज के सभी सदस्यों से सहयोग एवं सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से समिति को अधिक सशक्त, संगठित एवं विकासोन्मुख बनाया जाएगा।